जलालपुर ।अंबेडकर नगर । जलालपुर नगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के साथ छेड़छाड़ किए जाने के विरोध में यादव चौराहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा स्थल पर भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव और नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते हुए सपा प्रमुख के खिलाफ नारेबाजी की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर अपमान बर्दाश्त नहीं और दलित सम्मान की रक्षा करें जैसे नारे लगाए। उन्होंने सपा नेताओं पर दलित विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि सपा और कांग्रेस हमेशा से अंबेडकर जी के सिद्धांतों के खिलाफ रही हैं, जबकि भाजपा ही उनके विचारों का सच्चे मन से सम्मान करती है। प्रदर्शन में
किसान मोर्चा जिला महामंत्री डॉ महेंद्र प्रताप चौहान,पुर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी,सुरेश गुप्त,एम एल सी प्रतिनिधि और नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता ,सभासद प्रतिनिधि दिलीप यादव,आनंद मिश्र ,दीपचंद सोनी,अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रेमचन्द, विक्की गौतम,गिरीश जायसवाल, आशाराम मौर्य, शीतल सोनी,डेविड गोरे,विकाश यादव,दुर्गेश गुप्ता,विजय गुप्ता,अनिल राजभर समेत मौजूद रहे।
भाजपा ने डॉ. अंबेडकर के चित्र से छेड़छाड़ का किया विरोध, सपा पर साधा निशाना
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know