उतरौला बलरामपुर -जम्मू कश्मीर के पहल गामा में  हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता के नेतृत्व में एक शोकं सभा कर आयोजन किया गया। मारे गए लोगों को लेकर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता ने शोकं संवेदना करते हुए कहा कि भारत आतंक के आगे नहीं झुकेगा। और इस कायराना आतंकी हमले के दोषियों को बख्शा भी नहीं जाएगा। इस मौके सभासद अभिषेक गुप्ता, सन्तोष कसौधन, दुर्गेश कुमार, पप्पू गुप्ता, नीरज कुमार गुप्ता सहित  नगर पालिका के सभी कर्मचारी और सभासद गण मौजूद रहे।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने