उतरौला बलरामपुर -कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को उतरौ ला में स्थित साजिदा हास्पिटल के डाक्टरो ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
 पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर एहसान खान के नेतृत्व में मौजूद लोगों ने कैंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। आतंकवाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर लोगों ने विरोध किया। साजिदा हॉस्पिटल पर उपस्थित लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए घायल लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की। सपा वरिष्ठ नेता डॉक्टर एहसान खान ने कहा कि इस तरह का हमला क्षमा करने के योग्यनहीं है। भारत सरकार से अनुरोध है कि पाकि स्तान को करारा जवाब दे। इस आतंकवादी हम ले के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की हरकतें भारत अब और नहीं झेलेगा। पूरा भरोसा है कि भारतीय सेना जल्द ही दुश्मन के देश को सबक सिखाए गी। ऐसा सबकसिखाया जाएगा कि पाकिस्तानि यों की आने वाली नस्लें भी याद रखेंगी। इस मौके पर डॉक्टर अता उल्लाह खान ने कहा कि देश वासियों का मनोबल तोड़ने की कोशिश करने वाले, आतंकी कभी अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगे। शहीदों की शहा दत व्यर्थ नहीं जाएगी। इस अवसर पर किश्वर हुसैन, व्यापार मण्डल के महामंत्री सरदार गुर विंदर सिंह, मास्टर मो हम्मद फिरोज, मोहम्मद समी, डॉक्टर लईक खान, पूर्व प्रधानआबिद अली, अनवारुल खान, वसीम खान, रज्जू मलि क, सिराजुद्दीन खान पप्पु, अशफाकअंसारी, सलमान आबिद, अक रामुद्दीन, इसरारुल खान,अतीक खान, मुनीर पाशा, मोहम्मद रिजवान, शादाब माविया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
        असगर अली की खबर
         उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने