उतरौला बलरामपुर - विकास खण्ड श्रीदत्तगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत इटई मैदा में स्थित बजाज चीनी मिल के सभागार में गन्ना सर्वेक्षण वर्ष 2024 -25 वास्ते 2025-26 के शुभारम्भ हेतु चीनी मिल के सभा गार में संयुक्त गन्ना सर्वे क्षण की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उतरौला परिषद के समस्त गन्ना पर्यवेक्षक सामयिक लिपिक के एवं चीनी मिल केफील्ड स्टाफ को गन्ना सर्वेक्षण के समस्त पहलुओं से अवगत कराया गया। महा प्रबंधक (गन्ना) के द्वारा गन्ना सर्वेक्षण के दौरान मध्यान अवकाश के समय लघु गोष्टी कर कृषकों को जागरूक एवं गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाने हेतु गन्ना कृषकों को प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। नरेन्द्र कुमार सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उतरौला के द्वारा गन्ना सर्वेक्षण में समय बद्धता सुचिता एवं निष्ठा पूर्वक सर्वे कार्य करने, नए/ वारिश सदस्य बनाने, उपज में बढ़ोतरी गन्ना फसल दशा के अनुसार कृषकों को रोग-कीट नियंत्रण, निराई- गुड़ाई, सिंचाई आदि की जानकारी को देने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।जिला गन्ना अधिकारी बलराम पुर के द्वारा गन्ना सर्वे क्षण कार्यक्रम के अनु सार सर्वे करने एवं सर्वे क्षण का व्यापक प्रचार- प्रसार करने हेतु प्रशि क्षित किया गया।जिससे आधिक से अधिक कृष क अपने प्लाट पर उपस्थित रहकर सर्वे कार्य कर सकें। सर्वे के समय उपस्थित कृषकों को सर्व स्लिप देने का निर्देश भी दिया गया है। गन्ना सर्वेक्षण समाप्ति के पश्चात मौखिक प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम भी किया गया, एवं सर्वे क्षण के दौरान आनेवाले व्यावहारिक कठिनाइयों का भी समाधान किया गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know