उतरौला बलरामपुर - दिल्ली के ताज होटल में होम्योपैथी पुरोधा सम्मान समारोह का एक भव्य आयोजन किया गया। जिसमें उतरौला क्षेत्र के प्रसिद्ध होम्योपैथी डाक्टर अरविन्द कुमार मिश्रा को सासंद व अभिनेता मनोज तिवारी अभिनेत्री मंदिरा बेदी के साथ होम्योपैथी कम्पनी के डायरेक्टर डाक्टर नीतीश चन्द्र दूबे ने संयुक्त रूप से उनको सम्मानित किया।ज्ञात हो कि डाक्टर अरविन्द कुमार मिश्रा ने अब तक हजारों लोगों को न्यूरो, ब्रेन न्यूरो पैरालि सिस के साथ साथ ब्रेन ट्यूमर जैसे असाध्य रोगियों को ठीक कर उनका जीवन सरल कर दिया है। वह मरीजों का इलाज तार्किक व सरल ढंग से करते हैं। जिससे मरीजों को जल्द आराम मिलता है। इसी काफल है कि उन्हें राजधानी दिल्ली के ताज होटल के महल में किए गए रंगा रंग कार्यक्रम के बीच उपरोक्त हस्तियों ने डाक्टर अरविन्द कुमार मिश्रा को सम्मानित कर उन्हें मरीजों की सेवा के लिए प्रेरित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि व संगीत कार मनोज मुतंसिर, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, ललन सिंह, सांंसद राजेश वर्मा, अभिनेता आशीष विद्यार्थी, सी आर पी एफ के महानिदेशक सुनील झा, पूर्व मंत्री अश्वनी चौबे सहित तमाम लोग उपस्थिति रहे। होम्योपैथी पुरोधा सम्मान मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए डाक्टर अरविन्द कुमार मिश्रा ने कहा कि 10 अप्रेल को जर्मनी में डाक्टर शैमुएल हनीमैन संग्रहालय में भी एक विश्व स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें उन्हें होम्योपैथी में किए गए रिसर्च को प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र वासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know