महिलाएँ सर्वोच्च शक्ति का भंडार हैं: डब्ल्यूओएस

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोजन

नई दिल्ली, दिनांक: १८.०३.२५: महिलाएँ सर्वोच्च शक्ति का भंडार हैं, ऐसा प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने अवलोकन किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वर्ल्ड ओडिशा सोसायटी (डब्ल्यूओएस) द्वारा आयोजित शक्ति उत्सव के चौथे संस्करण में बोलते हुए, आमंत्रित अतिथियों और वक्ताओं ने विश्वभर में नारीत्व की सार्थकता, श्रेष्ठता और सृजनता पर प्रकाश डाला।

हाइब्रिड मोड में आयोजित इस महोत्सव में डब्ल्यूओएस के पदाधिकारी और सदस्य, प्रमुख गैर-निवासी ओड़िया और भारत तथा विदेश के विभिन्न राज्यों के ओड़िया समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। यह समारोह नई दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग पर स्थित सिविल सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट (सी.एस.ओ.आई) में आयोजित किया गया। 50 से अधिक देशों से सैकड़ों वैश्विक ओड़िया इस आभासी समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर, सी.एस.ओ.आई. के मुक्ताकाश वाटिका प्रांगण का स्थल गुलाबी पर्दों और आलोक से सजाया गया था। पूरा माहौल धूमधाम, भव्यता और उत्सव के उत्साह से सराबोर था।

सभा को संबोधित करते हुए नई दिल्ली की सांसद बंसुरी स्वराज ने महिलाओं के सामने तीन चुनौतियों का उल्लेख किया, जैसे कि सामाजिक सोच में बदलाव, वित्तीय स्थिरता प्रदान करना और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना और महिलाओं के सशक्तीकरण के साथ-साथ महिलाओं के नेतृत्व में विकास की धारा को गति देने की दिशा पर जोर दिया।

डब्ल्यूओएस के अध्यक्ष किशोर द्विबेदी ने स्वागत भाषण देते हुए घोषणा की कि वर्ल्ड ओडिशा सोसायटी की अद्भुत प्रगति का श्रेय सारे विश्वभर के ओड़िया वासियों को जाता है। डब्ल्यूओएस की संस्थापक डॉ. अरुंधति देवी ने हर पहलू में महिलाओं के विकास की इच्छा व्यक्त की। प्रसिद्ध चित्रकार जतिन दास ने  पुरुष और महिलाऒं को एक दूसरे के पूरक बताते हुए सभी से महिला ऊर्जा को पहचानने और सम्मान करने का आग्रह किया | जाजपुर के सांसद डॉ. रवींद्र नारायण बेहरा ने महिलाओं की प्रतिभा और पारदर्शिता को मान्यता देने के लिए डब्ल्यूओएस के प्रयासों की सराहना की। लोक सेवक मंडल के उपाध्यक्ष दीपक मालवीय ने डब्ल्यूओएस के अगले सम्मलेन को उत्तर प्रदेश में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा।

अन्य वक्ताओं में श्री नीलाचल सेवा संघ के सचिव रबिंद्रनाथ प्रधान, केरल पुलिस के पूर्व महानिदेशक संजीब पाटजोशी, डब्ल्यूओएस के महा सचिव सिब रंजन बिस्वाल, महिला शाखा के अध्यक्ष और महासचिव डॉ. सुनंदा मिश्रा  पंडा और चिदात्मिका खटुआ तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष सी.ए. सुधीर दाश शामिल थे | स्वागत समिति की अध्यक्ष सस्मिता त्रिपाठी ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।

"महिलाओं के सामने चुनौतियाँ और अवसर" शीर्षक से एक संगोष्ठी-सह-वेबिनार भी शक्ति उत्सव का मुख्य आकर्षण था। उपस्थित पैनलिस्ट सांसद सुजीत कुमार, वरिष्ठ राजनयिक अमरेंद्र खटुआ, प्रशासक सुभस्मिता मिश्रा, अभिनेत्री दामिनी चोपड़ा और प्रेरक वक्ता दिव्याशा सामंतरे ने स्पष्ट और निष्पक्ष तरीके से विश्वभर में महिला समुदाय की अपराजेयता, अपरिहार्यता और अनियंत्रित क्षमता पर प्रकाश डाला। डॉ. निबेदिता गिरि ने सत्र का कुशलतापूर्वक संचालन किया।

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं को शक्ति उत्सव में महा नारी सम्मान का वितरण और  नारी रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया। जुझारू युवा नेता बंसुरी स्वराज और ओडिशा की कोकिल कंठिका अनिंदिता दास को महिलाओं के सशक्तिकरण करने की दिशा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए महा नारी सम्मान से सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथियों ने डॉ. शर्मिला बेहरा, पूर्णश्री राउत, डॉ. पुष्पश्री मिश्रा, डॉ. निबेदिता गिरि, डॉ. स्नेहप्रभा सामंतराय, लिप्सा पट्नायक मोहंती, पुष्पांजलि बारिक, रीता पात्रा, मीरा मिश्रा, सस्मिता त्रिपाठी, प्रभाति नायक मिश्रा, अल्पना चावला, लिली जेनामनी, सुजाता सिंघानिया, वाणी माधव, प्रतिमा शर्मा, दामिनी चोपड़ा, दिव्याशा सामंतरे, इप्सा प्रतिबिंबिता सडांगी, स्वर्णप्रभा पति को नारी उत्थान एवं समाज सेवा के लिए नारी रत्न पुरस्कार प्रदान किया।

इस आयोजन में संगीत का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन भी विशेष आकर्षण था। मशहूर गायिका अनिंदिता दास और प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक जीत प्रमाणिक ने अपने मनमोहक और दिल को छू जाने वाले गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया। नारी रत्न पुरस्कार विजेता एवं उद्घोषिका प्रतिमा शर्मा ने कार्यक्रम का सुचारु रूप से संचालन किया। नंदन द्विबेदी और अंकित आर्य ने डिजिटल नियंत्रण कक्ष का कुशलता से नियंत्रण किया।

शक्ति उत्सव की पूरी व्यवस्था को वर्ल्ड ओडिशा सोसाइटी के महिला शाखा की उपाध्यक्ष रीता पात्रा, डब्ल्यूओएस के महासचिव उमाकांत जेना, पुष्पांजलि बारिक, कावेरी बेहरा, नई दिल्ली और एनसीआर शाखा के अध्यक्ष और महासचिव बिमल भाल और ज्ञान प्रकाश जेना और वरिष्ठ सदस्या प्रियतमा कर के सक्रिय समर्थन और सहयोग के साथ सफलतापूर्वक निष्पादित किया गया।

उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में डब्ल्यूओएस के मीडिया सलाहकार आलोक शर्मा, डब्ल्यूओएस के उपाध्यक्ष डॉ. नलिनी पति, अंतर्जातीय संयोजक अक्षय मोहंती, संयुक्त महासचिव सितांशु नंद, वरिष्ठ पत्रकार निगमानंद पृष्ठी, लक्ष्मी नारायण बेबर्ता, भूमिका ग्रुप के अध्यक्ष भीष्म रथ, सिल्वर गांधी मोहन मोहापात्र, विश्व मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष अभिन्न होत्ता, नोएडा जगन्नाथ मंदिर के सचिव डॉ. मनोरंजन मोहंती, उपाध्यक्ष प्रमोद भाल, कृपानिधि बिस्वाल, बासुदेव जेना, डॉ. सुकांत श्रीचंदन, प्रदीप सत्पथी, रमेश दास, प्रो. देव प्रकाश मिश्रा, पूनम मिश्रा, सरोजिनी पाणी, विष्णु प्रधान, सुरंजिता राणा दास, सरिता मोहापात्र, अर्चना परिडा, रबि राय, सुकांति सामंतराय, अल्पना पटनायक, ब्रज पंडा, रश्मि रेखा मिश्रा, राखी गर्ग, दीपक अग्रवाल और हृषिकेश पात्र शामिल थे।

...
For any further information or clarifications, please feel free to reach out.
Looking forward to your valuable support.
best regards,
Social Media Team
Basic Education Department, Uttar Pradesh

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने