अंबेडकर नगर ÷ मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम जिला संयोजक जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव के संयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले की बूथों पर एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता पण्डित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया।पण्डित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें समर्पण राशि अर्पित किया।
भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने पण्डित दीन दयाल उपाध्याय समरसता दिवस पर पण्डित जी की चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पण्डित जी का जन्म 25 सितम्बर1916 को हुआ था और वह 11 फरवरी 1968 को गोलोकवासी हो गए थे। पण्डित जी एकात्म मानववाद की विचारधारा के समर्थक थे।उन्होंने भारतीय जन संघ के समय में ही अंत्योदय का नारा दिया था। उसी से प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के सबसे निचले स्तर पर अपना जीवन यापन कर रही है, उसके समृद्धि और उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पण्डित ने द्वारा परिकल्पित एकात्म मानववाद मानवता की नींव है, जो मनुष्यों के अपने परिवेश के साथ संतुलित एकीकरण पर जोर देता है। यह भौतिक और आध्यात्मिक आयामों को मान्यता देता है। सभी प्रकार के जीवन के बीच परस्पर निर्भरता और सह अस्तित्व का लक्ष्य रखता है।
पण्डित दीन दयाल उपाध्याय समरसता और समर्पण दिवस पर हुए कार्यक्रमों में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डॉ हरिओम पाण्डेय,विधायक धर्म राज निषाद,नि.जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,भारती सिंह,जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह,मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज,डॉ रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,दीपक तिवारी,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,सुनील पासवान,इंद्रेश निषाद,शाश्वत मिश्र,बजरंगी पाठक,संजीव मिश्र,नंद कुमार तिवारी राना,गौरव श्रीवास्तव,अरविंद सिंह डिंपू,शशि द्विवेदी,डॉ आनंद बहल,सभासद प्रदीप मिश्रा रिंकू,प्रिंस पाठक,अतुल वर्मा आदि शामिल रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know