जलालपुर। अम्बेडकर नगर । जिले में व्यापार मंडल को और सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार रात्रि को जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक की गई। व्यापारी एकता और व्यापारियों की सुरक्षा समेत विषयों पर चर्चा किया गया। सर्वसम्मति से व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष पद पर हरिओम सोनी और महामंत्री पद पर शरद जायसवाल को नियुक्त की गई। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा नवनियुक्त नगर अध्यक्ष हरिओम सोनी,नगर महामंत्री शरद जायसवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने बताया कि जब तक व्यापारी एकजुट नहीं होगा तब तक उसका उत्पीड़न होता रहेगा।हमारी एकता ही हमारी शक्ति है।उन्होंने व्यापारी से एकजुट होने की अपील की। बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री आदित्य गोयल,जिला कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रहरि,जिला उपाध्यक्ष देवेश मिश्र,जिला मंत्री शंभु गुप्ता,मनीष सोनी,सतनाम सिंह,अमित गुप्ता गौरव जायसवाल,दीपचंद जायसवाल,सुमित गुप्ता,सर्वेश जायसवाल ,उमेश जायसवाल,राजू जायसवाल, नन्द कुमार गुप्ता, हसनज़ादे, राशिद अख्तर,संतोष गुप्त आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
अम्बेडकर नगर :उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष और महामंत्री चयनित, व्यापारियों ने दी बधाई
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद ब्यूरो चीफ एंड टीम हेड
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know