उतरौला बलरामपुर भारतीय जनसंघ के संस्थापक,प्रखर राष्ट्र वादी,एकात्म मानववाद के प्रणेता पण्डित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उतरौला में समर्पण दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रद्धा और समर्पण भाव से मनाया गया, जिसमें कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। बूथ संख्या 76, मोहल्ला आर्य नगर, में भाजपा कार्यकर्ता देवा नन्द गुप्ता ने पण्डित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और सिद्धांतों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्पलिया।  उतरौला के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर स्थित भाजपा कार्यालय पर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर निधि संग्रह अभियान भी चलाया गया, जिसमें भाजपा के सभी कार्य कर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में उतरौला के लोकप्रिय विधायक राम प्रताप वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा  
पण्डित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की मिसाल है। उनका एकात्म मानववाद का सिद्धांत आज भी हमारा मार्ग दर्शन करता है। हमें उनके विचारों को आत्मसात कर समाज की सेवा करनी चाहिए।    
इस आयोजन में भाजपा के नगर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, सभासद, पदाधिकारी, सहित भारी  संख्या में भाजपा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करने और समाज कल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया इस कार्यक्रम के अन्त में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'अंत्योदय' और एका त्म मानववाद  की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। समर्पण दिवस पर निधि संग्रह अभियान के तहत सभी कार्यकर्ताओं ने योगदान देकर पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।


       हिन्दी संवाद न्यूज से
      असगर अली की खबर
        उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने