उतरौला बलरामपुर- विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत ग्राम पंचायत महुवा धनी में समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस आयो जन का मुख्य उद्देश्य था कि समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन- जन तक पहुंचाना,और सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरना था। इस अवसर पर सपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्य कर्ता मौजूद रहे,जिनमें गैसड़ी के विधायक राकेश कुमार यादव, जिला अध्यक्ष मानिक लाल कश्यप, पूर्व विधायक राम सागर अकेला, सफीउल्लाह, राम दयाल यादव,डाक्टर परवेज उमर खां, शत्रोहन प्रसाद वर्मा, डॉक्टर एहसान खान,विधान सभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य ध्रुव राज यादव, प्रधान राधे श्याम जयसवाल, जोनल प्रभारी जगन्नाथ यादव, विनोद कुमार यादव, विधान सभा महा सचिव अनिल कुमार भारती अमर जीत यादव, रक्षा राम यादव, गोपी यादव, हीरा लाल यादव पराग यादव, प्रधान जन क राम वर्मा, प्रधान वसी म, रामू यादव,राजेश कुमार यादव, राम नरेश यादव सहित तमाम समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्य क र्ता मौजूद रहे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मानिक लाल कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों और नौजवानों के हितो की लड़ाई को लड़ती चली आ रही है,और आगे भी जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। गैसड़ी के विधायक राकेश कुमार यादव ने कहा कि समाज वादी पार्टी के विकास कार्यों को जनता अभी तक भूली नहीं है। मौजूदा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता का आक्रोश और भी बढ़ता हुआ चला आ रहा है और आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देने के लिए तैयार बैठीं है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राम दयाल यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा के साथ जनता के बीच जाना चाहिए और समाजवादी पार्टी की नीतियों को प्रचारित करना चाहिए। विधान सभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि सपा हमेशा जनता के विकास और अधिकारों की रक्षा के लिए तत्पर रही हैं और रहेगी, हमें मिलजुलकर पार्टी को और भी मजबूत बनाना होगा। खिचड़ी भोज के समय भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने व पार्टी के सभी पदाधि कारी व कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर भोज किया। इस दौरान आगा मी चुनावों को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की गई, और सपा के कार्यकर्ताओं कोअधिक सक्रिय होने के लिए निर्देश भी दिए गए।

     हिन्दी संवाद न्यूज से
    असगर अली की खबर
      उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने