बलरामपुर- चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को नव वर्ष के स्वागत में 21 किलोमीटर की यज्ञ शोभायात्रा में निकलने वाले राष्ट्रभक्तों में 250 आर्य वीर एक वेश में होंगे जिनको धारण करने हेतु बनवाए गए आकर्षक टी -शर्ट पर आगे ईश्वर का मुख्य नाम ओम, तलवार, भगवान राम, भगवान कृष्ण व महर्षि दयानंद का फोटो तथा
पीछे संपूर्ण पृथ्वी पर ओम ध्वज फहराता हुआ कृणवन्तों विश्वमार्यम व आर्यवीर दल के निम्नलिखित संरक्षक का नाम अंकित कराया गया है। आचार्य अखिलेश मेधावी लखनऊ, विधायक मा. कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक माननीय पलटू राम जी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलरामपुर, डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह "धीरू सिंह", IAS गुरु दिल्ली डॉ. डी.पी. बाजपेई, ओम भवन बलरामपुर।
विदित हो कि इस वर्ष नव वर्ष के उपलक्ष में आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 23 से 30 मार्च 2025 तक जहाँ ओम भवन बलरामपुर में ऋग्वेद परायण यज्ञ चलेगा तो वहीं पर गुरुकुल श्रावस्ती विद्याश्री विद्यालय नारायणपुर इकौना में 200 आर्य वीरों को शस्त्र और शास्त्र का प्रशिक्षण दिया जाएगा! चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 30 मार्च को प्रशिक्षित आर्य वीरों का शौर्य प्रदर्शन तथा यज्ञ करते हुए श्रावस्ती गुरुकुल से बलिदानी पार्क बलरामपुर तक 21 किलोमीटर की ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमे अपने क्षेत्र के राष्ट्रभक्तों के साथ ही आर्यवीरदल उत्तर प्रदेश के सभी 18 कमिश्नरी संचालक तथा 75 जिला संचालक व भारत तथा नेपाल के वैदिक धर्मी भी सम्मिलित होंगे!
ऐसे ही होगा शोभायात्रा का दृश्य।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know