जलालपुर। अम्बेडकर नगर।76 वें गणतंत्र दिवस का आयोजन पारंपरिक उत्साह के साथ स्कूलों, कॉलेजों , संगठनों के द्वारा विभिन्न स्थानों पर मनाया गया। नगरपालिका परिषद जलालपुर में प्रातः 8:30 बजे ईओ अजय कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण तथा राष्ट्रीय गान किया गया। ईओ अजय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय तिरंगे के महत्त्व, महापुरुषों के बलिदान को याद करते किया। अमर गांधी पुस्तकालय बालिका इंटर कॉलेज में दस बजे प्रबंधक दुर्गावती देवी द्वारा संचालक विनोद श्रीवास्तव, संचालिका सुधा तिवारी,मंजू तिवारी  समेत की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। दुर्गावती देवी ने बताया कि भारत में, गणतंत्र दिवस एक त्‍योहार से कम नहीं है, भारत एक ऐसा राष्ट्र है जहाँ 'अनेकता में एकता' मनाई जाती है। उन्होंने छात्रों को देश और समाज के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया । वहीं रामलीला मैदान में उपजिलाधिकारी पवन जायसवाल,बंजरगबली मंदिर के सामने व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल और सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि,दयानंद आर्यकन्या इंटर कालेज में रामलीला समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।विभिन्न विद्यालयों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, तहसीलदार पदमेश श्रीवास्तव,कोतवाल संतोष कुमार सिंह,अशोक उपाध्याय,डॉ योगेश उपाध्याय,भाजपा जिला प्रतिनिधि देवेश मिश्र,पूर्व नगर अध्यक्ष शिवराम मिश्र,संजीव मिश्र,विनय मिश्र,सभासद बेचन पांडे,छोटु जायसवाल,अब्दुल रब,लालचंद,अमित गुप्ता,मनोज पांडे,आदित्य गोयल,सतनाम सिंह,गौरव उपाध्याय,मनीष सोनी,प्रहलाद शर्मा,शरद जायसवाल,सीताराम अग्रहरि,रोशन सोनकर,रामवृक्ष भार्गव,विनय मिश्र,शशिकांत पांडे,देवेंद्र मिश्र,बबलू त्रिपाठी,शंभु गुप्ता,रेनू प्रजापति, एकता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
उत्साह और ऊर्जा का माहौल
इन समारोहों में छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत, कविताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व को और भी बढ़ा दिया। सभी स्थानों पर तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने