आज दिनांक 24.01.2024 को *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड की पूर्वाभ्यास का सलामी लेते हुए निरीक्षण किया गया।  पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में सम्मिलित सभी अधिकारी/कर्मचारियों की कार्यवाही का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा सभी से फुल जोश के साथ परेड करने के लिए उत्साहित किया गया। सभी टोली कमांडर ने अपनी अपनी टोली को बारी-बारी से मंच के सामने गुजारा गया, परेड को और भी सुंदर, सुसज्जित बनाने के लिए गणतंत्र दिवस की तैयारी की समीक्षा करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
वर्ष 2024 में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव,अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री योगेश कुमार व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
  
              हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने