उतरौला  बलरामपुर - नगर में यातायात की व्यवस्था को लेकर बद हाल स्थिति होने के कारण से ऑटो रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारियों को ले जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय बाजार और मुख्य चौराहों पर आए दिन ओवर लोडेड ऑटो रिक्शा देखे जा सकते हैं,जो न केवल याता यात नियमों का उल्लं घन कर रहे है।बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी गम्भीर खतरा पैदा कर रहे हैं।स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा डुमरियागंज मार्ग पर और नगर क्षेत्र में ऑटो रिक्शा के चालक, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां भरकर, यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। इस स्थिति में न केवल यात्रियों की जान जो खिम में पड़ती है, बल्कि अन्य वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए भी खतरा बढ़ता है। इस समस्या के पीछे यात्रियों की मजबूरी और चालकों की लापर वाही का प्रमुख कारण हैं। सार्वजनिकपरिवहन के साधनों की कमी और कम समय में गंतव्य स्थानों तक पहुंचने की चाह त के चलते लोग इन ओवरलोडेड ऑटो रिक्शा में सफर करने पर मजबूर हैं। वहीं, चालक अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से निर्धारित सवारियों से दो गुना या तिगुना भार उठा रहे हैं। यातायात पुलिस की ओर से इस समस्या पर सख्ती न दिखाने के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर के प्रमुख स्थानों पर चेकिंग के अभाव में चालक बिना किसी भय के निय मों का उल्लंघन कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि वह इस मुद्दे को गम्भीरता से लेते हुए यातायात नियमों को लागू करने और ओवर लोडिंग पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कद म उठाए। इसके साथ ही यात्रियों को भी सुरक्षा के प्रतिजागरूक करने की जरूरत है।  
ओवरलोडिंग जैसी सम स्या न केवल यातायात व्यवस्था को बाधित करती है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का भी बड़ा कारण बनती है। इसे रोकने के लिए प्रशासन, पुलिस और नागरिकों को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

      हिन्दी संवाद न्यूज से
    असगर अली की खबर
      उतरौला बलरामपुर। 
       

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने