गणतंत्र दिवस पर  दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित  परेड कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप

प्रतिभाग करेंगी ,उत्तर प्रदेश के  स्वयं सहायता समूहों की 13 दीदियां

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की दीदियों  को आमंत्रित किये जाने के लिए  उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मा0 प्रधानमंत्री जी को  दिया धन्यवाद ,जताया आभार

देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ पर प्रतिभाग के लिए समूह की दीदियों को आमंत्रित किया जाना उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है
-श्री केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने इन दीदियों  को दी बधाई व शुभकामनाएं
लखनऊ: 21 जनवरी, 2025



 देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड-(26जनवरी 2025) के अवसर पर उत्तर प्रदेश  स्वयं सहायता समूहों की 13 दीदियों को विशेष अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ पर प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश से आमंत्रित किया गया है।  दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की दीदियों  को आमंत्रित किये जाने के लिए  उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मा0 प्रधानमंत्री जी को  धन्यवाद  देते हुए, आभार व्यक्त किया है । कहा है कि देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ पर प्रतिभाग के लिए समूह की दीदियों को आमंत्रित किया जाना उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने इन दीदियों  को  बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
स्वयं सहायता समूहों उत्कृष्ट व उल्लेखनीय कार्य करने वाली 13 दीदियों को विशेष अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ पर प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश से आमंत्रित किया गया है। यह उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का विचार रहता है कि गरीब से गरीब व्यक्ति राष्ट्रीय पर्व में देश की राजधानी में आमंत्रित हो। इनमें से कई  लोग ऐसे भी हो सकते हैं,जो कभी दिल्ली नहीं गए होंगे।
 कहा कि हम गरीबी के दर्द को जानते हैं। गरीबी के दर्द को जानने के कारण ही गरीबों का दर्द दूर करने में हम सफल हुए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह सम्बन्धित जिलों  की चयनित  दीदियों से समन्वय बनाकर उन्हें समय से दिल्ली भेजने व वापस लाने तथा उनके रहने -खाने आदि की समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं निर्देशानुसार सुनिश्चित करें।
 मेरठ की सुश्री संगीता तोमर, देवरिया की  सुश्री नन्दिनी  मिश्रा व श्रीमती मीना देवी, कुशीनगर की सुश्री रूचिका श्रीवास्तव, अलीगढ़ की श्रीमती सोनी शर्मा व श्रीमती ललिता शर्मा, बिजनौर की सुश्री सरिता दुबे व सुश्री विपिन देवी, सोनभद्र की सुश्री संजू कुशवाहा, सुश्री विनीता व सुश्री शकुंतला मौर्य
तथा गौतमबुद्ध नगर की श्रीमती सीमा व श्रीमती सरस्वती  कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी।  राज्य आजीविका मिशन से अजय प्रताप सिंह लखनऊ से नोडल के रूप में जायेंगे।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मिशन निदेशक श्रीमती दीपा रंजन व संयुक्त  निदेशक श्री जनमेजय शुक्ला ने बताया कि इन दीदियों ने डेयरी, प्रेरणा कैन्टीन,अचार निर्माण, ड्रैगन फूड की खेती, साबुन बनाने, आर्गेनिक सब्जी की खेती होममेड चाकलेट, गोबर से दीपक, व मोमबत्ती बाने जैसे क्रियाकलापों करके अपनी आजीविका संवर्धन का अनुकरणीय कार्य किया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने