दिनांक 25 दिसम्बर, 2024 को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज, बलरामपुर में ‘‘मैरी क्रिसमस‘‘ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा. एम. पी. तिवारी उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय एवं सम्मानित अतिथियों में डॉ. शिवानंद पाण्डेय विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र एम. एल.के. पी.जी. कालेज ने स्टाफ तथा बच्चों के साथ केक काटकर बच्चों को खिलाया। तत्पश्चात् विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी ने बच्चों को अवगत कराया कि क्रिसमस या बड़ा दिन प्रभु ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। दुनिया की अलग-अलग जगहों पर क्रिसमस का त्योहार पूरे हर्शाल्लास के साथ मनाया जाता है। एन्नो डोमिनी काल प्रणाली के आधार पर यीशु का जन्म, 7 से 2 ई.पू. के बीच हुआ था। मैरी क्रिसमस के अवसर पर सजावट के प्रदर्शन में क्रिसमस का पेड़, रंग बिरंगी रोशनियाँ, जन्म के झाँकी और हॉली आदि शामिल होते है। सांता क्लॉज (जिसे क्रिसमस का पिता भी कहा जाता है) क्रिसमस से जुड़ी एक लोकप्रिय पौराणिक परंतु कल्पित शख्सियत है जिसे अक्सर क्रिसमस पर बच्चों के लिए उपहार लाने के साथ जोड़ा जाता है।  
‘‘मैरी क्रिसमस‘‘ के अवसर पर सांस्कृति कार्यक्रम, चित्रकला का आयोजन विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। सर्वप्रथम क्रिसमस ट्री को छात्राओं एवं अध्यापिकाओं द्वारा सुन्दर व मनमोहक ढंग से सजाया गया। तत्पश्चात् विद्यालय के प्रेक्षागृह में सर्वप्रथम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें नर्सरी,ं एल0के0जी0 व यू0के0जी0 के नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा गीत- मेरी क्रिसमस नामक गीत पर एक समूह नृत्य प्रस्तुत हुआ। चित्रकला में साहवी, श्लोक, मेधावी, मरियम, मानवी, आस्था, आलिया, मानविक, तनय, शशांक, पलक, अभ्युदय, प्रार्थना, विराट, आदित्य, सिफा, सुधा, आस्था, एस0के. आदित्य, प्रथमेस, अनुश्का, मिनाक्षी, आकर्श एवं दक्षेस ने अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन किया।  इसी क्रम में तुलसी सिंह, अविका पाण्डेय, एवं मिश्ठी ने सेन्टा क्लाथ का अभियनय प्रस्तुत किया। जिसे उपस्थित अतिथियों द्वारा सरहाना की गयी। 
अन्त में ‘‘मैरी क्रिसमस‘‘ के अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेश ने सभी छात्र-छात्राओं को हैप्पी क्रिसमस कहकर बधाई दी। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या/प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, अध्यापकगण में किरन मिश्रा, नीलम श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, उर्वशी शुक्ला, कुंवर सिंह, हर्शित यादव आदि उपस्थित रहे।
    
        हिन्दी संवाद न्यूज से
          रिपोर्टर वी. संघर्ष
            बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने