बलरामपुर। बुधवार को भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी समारोह पर सुशासन सप्ताह के अवसर पर सभी सामुदायिक एवं प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ कैंपों का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में आयोजित स्वास्थ्य कैंप का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य स्टाफ द्वारा भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला डॉ चन्द्र प्रकाश, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला के समस्त मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने