Kuldeep Pandey Journalist (पत्रकार)
अंबेडकर नगर, जलालपुर। श्री रामलीला लीला सेवा समिति के तत्वावधान में जलालपुर नगर में रामलीला के दौरान श्रीराम और सीता के विवाह का भव्य मंचन किया गया। इस आयोजन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोमवार की रात प्रभु श्रीराम की बारात कस्बे में बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र का ध्यान आकर्षित किया।
रामलीला मैदान में बारात पहुंचने के बाद, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रभु श्रीराम का विवाह माता सीता से संपन्न हुआ। इसके साथ ही लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का विवाह भी माता सीता की बहनों के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ। वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न इस विवाह ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।