जौनपुर। अध्यापकों के साथ डीएफओ व आरआई ने कालेज में  किया पौधरोपण की शुरुआत
 
जफराबाद, जौनपुर। जनपद में इस वर्ष वन महोत्सव के मौके पर 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस अभियान के तहत क्षेत्र के हुंसेपुर स्थित राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कालेज में डीएफओ प्रवीण खरे संभागीय परिवहन निरीक्षक (आरआई) अशोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।

कार्यक्रम में बोलते हुए डीएफओ प्रवीण खरे ने कहा कि सभी लोग इस अभियान के माध्यम से एक पौधा अपनी माँ के नाम से लगाकर उस पौधे की रक्षा करें। जिससे यह पौधा मानव जीव जंतु जंतुओं के काम आ सके। यही पौधा हमे बढ़ते तापमान व प्रदूषण से बचाएगा। वृक्ष हमें ऑक्सीजन देने के साथ वर्षा को आमंत्रित करता है। संभागीय परिवहन निरीक्षक अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि अपने परिवार के एक अन्य सदस्यों के नाम पिता व मां और पूर्वजों के नाम से लगाए। इससे धरती माँ का भी पर जीव बचा रहेगा।जिस तरह से जलवायु परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने कहा पौधों को लगाए तो उसकी रक्षा भी करें। उन्होंने छात्रों को यातायात के नियमों को बताकर प्जागरूक किया। इस मौके पर कालेज के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट में टॉप किये हुए बच्चों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चन्द्र जायसवाल तथा संचालन प्रधानाचार्य विनय कुमार श्रीवास्तव ने किया।
इस मौके पर उमेश मिश्र, कृपाशंकर यादव,विवेक सिंह,गौरव श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने