शनि देव की जयंती पर विशाल भंडारे का हुवा आयोजन 




तेजवापुर ब्लॉक के बालासराय स्थित शनि देव मंदिर में भंडारे का आयोजन 



राम कुमार यादव:- ब्यूरो रिपोर्ट बहराइच।। 


बहराइच। कर्मफल दाता भगवान शनि देव की गुरुवार को जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। भगवान शनि की जयंती पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जिले के सभी शनि मंदिरों में किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर शनि मंदिरों को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया।
साथ ही भगवान शनि का आकर्षक श्रृंगार किया गया है। शनि जयंती पर तेजवापुर  ब्लॉक के बालासराय स्थित शनि मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का ताता लगा हुआ है। भगवान की पूजा अर्चना अभिषेक और हवन मंदिर में किया गया। वही भगवान शनि के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लंबी कतार मंदिर में नजर आ रही है।

शनि जयंती के हवन की पूर्णाहुति के बाद मंदिर के बाहर भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंच रहे हैं। इस शनि मंदिर पर प्रतिवर्ष शनि जयंती पर भंडारे का आयोजन व हवन यज्ञ किया जाता है। यहां पर शनि जन्मोत्सव के अवसर पर शाम 6:30 बजे भव्य महाआरती का आयोजन होगा। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया है।इस मौके पर एसडीएम महसी व सीओ महसी अनिल कुमार सिंह को मोमेंट दे कर समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।इस मौके पर रोहित कुमार मिश्रा, सुरेश कुमार अवस्थी, दिनेश कुमार मिश्रा, रामगोपाल महाराज, दरोग़ा मिश्रा, पारसनाथ शुक्ला,श्याम पाल,प्रयाग दत्त मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने