उतरौला बलरामपुर तहसील उतरौला के अपर उपजिलाधिकारी  राकेश कुमार जयन्त के भ्रष्टाचार के खिलाफ वकीलों ने उनके न्यायालय का कार्य बहिष्कार करने के लिए शुरू कर दिया है। वकीलों ने चेतावनी देते हुए कहा, कि उनके रवैए में सुधार न होने तक उनके न्यायालय पर हम वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। वकीलों ने उनके भ्रष्टाचार की शिकायत जिलाधिकारी बलरामपुर व राजस्व अधिकारियों से की है। अधिवक्ता संघ  के अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि अपर उपजिलाधिकारी  राकेश कुमार जयन्त उन्हीं फाइलों का निस्तारण करते हैं। जिसमें काफी रकम उनको मिल जाती है। अपर उपजिलाधिकारी  के इस भ्रष्टाचारी रवैए को देखते हुए वकीलों ने समय समय पर इनका विरोध किया। लेकिन उनके रवैए में सुधार अभी तक नहीं हुआ। बीते मंगलवार को हनुमान जी का बड़ा मंगलवार और भीषण गर्मी को देखते हुए वकीलों ने न्यायालय पर अपना कार्य बहिष्कार किया। इसकी सूचना  अपर उपजिलाधिकारी के न्यायलय पर भेजी गई है। लेकिन वकीलों के प्रस्ताव को न मानते हुए न्यायालय पर न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया गया है। अपर उपजिलाधिकारी  के इस रवैए के खिलाफ  अधिवक्ता संघ उतरौला के कार्यकारणी की एक बैठक अध्यक्ष प्रहलाद यादव की अध्यक्षता में की गई। जिसमें अपर उपजिलाधिकारी उतरौला के भ्रष्टाचार व वकीलों के प्रस्ताव को नजर अंदाज करने पर उनके न्यायालय पर कार्य बहिष्कार कर किया गया है। वकीलों ने उनके भ्रष्टाचार की सूचना जिलाधिकारी व राजस्व विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर उन्हें अवगत कराते हुए कहा है कि उनके खिलाफ जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है।‌


           हिन्दी संवाद न्यूज़ से 
               असगर अली
            उतरौला, बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने