मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2024-25 के मई माह में कुल रू0 18,092.19 करोड़ का राजस्व प्राप्त
मई 2023 के सापेक्ष मई 2024 मे सरकार के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में  रु0 2,741.00 करोड़ अधिक की प्राप्ति
वित्तीय वर्ष 2024-25 के माह मई, 2024 तक मुख्य कर राजस्व के अन्तर्गत रू0 34724.47 करोड़ की प्राप्ति जो मई, 2024 तक निर्धारित लक्ष्य का 78.1 प्रतिशत
दिनांकः-05 जून, 2024
 

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2024-25 के मई माह में कुल रू0 18,092.19 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 के मई माह में रू0 15,351.19 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2024-25 के मई माह मे वित्तीय वर्ष 2023-24 के मई माह के सापेक्ष सरकार के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में  रु0 2,741.00 करोड़ अधिक की प्राप्ति हुई है।
श्री सुुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में जी०एस०टी० के अन्तर्गत माह मई, 2024 में कुल रू0 6,690.89 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत् वर्ष मई, 2023 के माह में प्राप्ति रू0 5,553.16 करोड़ थी। इस प्रकार जी0एस0टी0 मद के अन्तर्गत मई माह मे गत वर्ष की तुलना मे इस वर्ष रू0 1137.73 करोड़ अधिक प्राप्त हुआ है। वैट के अन्तर्गत माह मई, 2024 में रू0 2,898.75 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत् वर्ष माह मई, 2023 में प्राप्ति रू0 2,625.11 करोड़ थी।
श्री खन्ना ने बताया कि आबकारी के अन्तर्गत माह मई, 2024 में कुल रू0 4,593.44 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत् वर्ष माह मई, 2023 में प्राप्ति रू0 3633.06 करोड़ थी। स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह मई, 2024 की राजस्व प्राप्ति रू0 2655.13 करोड़ है जबकि गत् वर्ष माह मई, 2023 में प्राप्ति रू0 2350.18 करोड़ थी। परिवहन के अन्तर्गत माह मई, 2024 की राजस्व प्राप्ति रू0 912.52 करोड़ है जबकि गत् वर्ष माह मई, 2023 में प्राप्ति रू0 850.64 करोड़ थी। भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह मई, 2024 में प्राप्ति रू0 341.46 करोड़ है जबकि गत् वर्ष माह मई, 2023 में प्राप्ति रू0 339.04 करोड़ थी।
वित्त मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के माह मई, 2024 तक मुख्य कर राजस्व के अन्तर्गत रू0 34724.47 करोड़ की प्राप्ति जो मई, 2024 तक निर्धारित लक्ष्य का 78.1 प्रतिशत है। वर्तमान वित्तीय वर्ष मे माह मई तक जी0एस0टी के अन्तर्गत रू0 15001.31 करोड़ तथा वैट के अन्तर्गत 3846.73 करोड़ की प्राप्ति हुई है। इसी प्रकार अबकारी मद के अन्तर्गत रू0 8352.57 करोड़, स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत रू0 4904.84 करोड़, परिवहन के अन्तर्गत रू0 1842.11 करोड़, भू-राजस्व के अन्तर्गत रू0 77.86 करोड़ तथा उर्जा के अन्तर्गत रू0 699.05 करोड़ की प्राप्ति हुई है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने