पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 17 मई को रामनगरी आएंगे। उनका आगमन दोपहर में यहां होगा। पूर्व राष्ट्रपति रामलला के दर्शन करेंगे। इसके पहले राष्ट्रपति के तौर पर कोविंद 29 अगस्त वर्ष 2021 में अयोध्या आए थे। तब उन्होंने यहां पर रामायण कांक्लेव का उद्घाटन किया था। साथ ही रामलला के दरबार में माथा टेका था। जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति का विस्तृत कार्यक्रम अभी नहीं आया है। उनके कानपुर से यहां पहुंचने की संभावना है। कोविंद को रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया था। हालांकि तब ये समारोह में नहीं पहुंच पाए थे।

       हिन्दी संवाद न्यूज़ से
            वी. संघर्ष✍️
        

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने