उतरौला बलरामपुर 
कभी सबसे शुद्ध पेयजल का स्रोत माना जाने वाला राजकीय हैंड पम्प का पानी अब कोई भी पीना नहीं चाहता है। क्योंकि अब अधिकतर लोग हैंड पम्प की मरम्मत न होने व देखभाल के अभाव में खराब हो चुके हैं।और जो हैंड पम्प चल रहे हैं उसमें से पीला व बदबूदार दूषित पानी निकल रहा है। 
जिस कारण अब लोग हैंड पम्प का पानी पीने से लोग कतरा रहे हैं। इस समय मई महीने में ही मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। यूं कहें कि भीषण गर्मी के पड़ जाने से लोगों को बार बार प्यास की तलब होने लगी है। लेकिन ग्रामीण अंचलों सहित उतरौला नगर के अधिकांश नल खराब पड़े हैं। हैण्ड पम्प लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। ज़िम्मेदारी की लापर वाही के चलते गांव सहित नगर के कई स्थानों पर इंडिया मार्का हैंड पम्प खराब पड़े हैं, इस कारण लोगों को पेयजल की काफी दिक्कत हो रही है। आम जनता को पेयजल की काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। हासिम पारा गन्ना क्रय केन्द्र पर लगा मात्र एक राजकीय हैंड पम्प जो कि पिछले कई महीनों से खराब होने के कारण लोगों को पानी के लिए बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
ग्राम टेढ़वा तप्पा बांक एस्सार पेट्रोल पंप के सामने लगा हैंड पम्प पिछले कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है। ग्रामवासी बरकत खान सफातुल्रा, रमजान, जितेंद्र राहुल आदि लोगों ने हैंड पम्प ठीक कराने की मांग की है।।
पुलिस चौकी हुसैनाबाद ग्रिण्ट के पास लगा राजकीय हैंड पम्प पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है। इसी स्थान पर प्रत्येक सोमवार को हाट बाजार भी लगता है बाजार में खरीदारी करने आए हुए लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।हुसैनाबाद के ही शमशान घाट पर लगा राजकीय हैंड पम्प कई महीने से खराब होने से दाह संस्कार करने वाले लोगों को स्नान करने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
ग्राम पकड़ी भुवार दुर्गा माता मंदिर के पास लगा राजकीय हैंड पम्प जमींदोज होने के अपने कगार पर खड़ा है जिससे मंदिर पर पूजा पाठ करने वाले लोगों को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ग्राम मुसाहिब गंज मस्जिद के पास लगा राजकीय हैंड पम्प  पिछले कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है। जिससे नमाजियों को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उतरौला नगर में यूं तो दो दर्जन से अधिक इंडिया मार्का हैंड पम्प‌ खराब हैं। और इनमें कई तो गायब भी हो गए हैं और कई मामूली कमियों के कारण खराब पड़े हुए हैं। लोगों की लगातार शिकायतों के बावजूद भी ठीक करने का कोई प्रयास नहीं किया जाता है। जल निगम के कर्मचारी कागजों में ही खानापूर्ति कर नलों को ठीक करके चले जाते हैं। पी डब्ल्यू डी कार्यालय के पास टैक्सी स्टैंड पर लगा हैंड पम्प के चबूतरे पर गंदगी,घास फूस, कूड़ा कचरा के चलते इसका पानी कोई भी पीना नहीं चाहता है। एस बी आई, प्रथमा,सहकारी व सहारा इंडिया बैंक के सामने सड़क पर लगा इंडिया मार्का हैंड पम्प जंग खाकर टूट भी चुका है। अब यहां कोई हैंड पम्प नहीं है। बैंक आने वाले ग्राहकों को पेयजल के लिए काफी दुश्वारियो का सामना करना पड़ता है।  इसी प्रकार चांद मस्जिद के बाहर लगा हैंड पम्प से पीला पानी उगल रहा है। मुहल्ला आर्य नगर व गांधीनगर में स्थित काशीराम कॉलोनी में लगा इंडिया मार्का हैंड पम्प से भी पीला पानी निकल रहा है। जिससे कॉलोनी में रहने वाले वासियों को पेयजल के लिए डब्बा बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। दरगाह शाह जहानी, बाबा मोटे शाह, चुन्नू बाबा, बैरिया शाह व कर्बला पर लगा अधिकांश हैंड पम्प या तो खराब है या गंदा पानी दे रहा है। जो नल ठीक हैं वह कम गहराई होने के कारण या तो पानी कम दे रहा है या फिर दूषित पानी दे रहे हैं। विभागीय कर्मी या ठेकेदार एक बार नल लगाने के बाद कभी पलटकर नहीं देखते, जबकि अधिकतर नल लगने के कुछ समय बाद ही खराब हो जाते हैं। नगर वासियों का कहना है कि इंडिया मार्का हैंड पम्प खराब होने की शिकायत कई बार विभाग से की गई है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।
 वार्डों में भी कई खराब हैंड पम्प  हैं। जो जल निगम के अधिकारी या कर्मचारी कभी इन्हें ठीक करने का प्रयास ही नहीं करते हैं। लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
असगर अली 
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने