उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी, लू और हीट वेव की चपेट में हैl लू ने अबतक  पूरे उत्तर प्रदेश में 51 लोगों को अपनी चपेट में लेकर मौत के गाल में समा दिया है l  दिन ब दिन बढ़ते तापमान से लोगों का जीना मुहाल हो गया हैl लखनऊ के मौसम विभाग ने मौसम में कुछ सुधार होने की संभावना व्यक्त किया है l

मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई भागों में कहीं कहीं बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, जिसके कारण  गुरुवार से तापमान में तीन से चार डिग्री नीचे आ सकता है l जबकि आगरा,झांसी,बनारस,बुलंदशहर,
प्रयागराज  अबतक सबसे गर्म जिले रहें हैंl इन जिलें का  तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से लेकर 49 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड हुआ हैl
लखनऊ मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ, कानपुर देहात और शहर, लखीमपुर, हरदोई, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच,बाराबंकी, बांदा,फतेहपुर, फैजाबाद,सुल्तानपुर, गाजीपुर,फुरसतगंज, बस्ती,  और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान लगाया गया हैl
      जबकि कुछ जिलों में तापमान अधिक रहने की संभावना है जिसमें आगरा, बुलंदशहर, वाराणसी, झाँसी और प्रयागराज में तापमान 46 से 48 डिग्री रहने की संभावना हैl
आगरा, मुज़फ्फरनगर, बरेली, मेरठ, इटावा, मुरादाबाद, नॉयडा, हापुड़, शाहजहाँपुर, नजीबाबाद, सहारनपुर, 
उरई, हमीरपुर,अलीगढ़ और  आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद,  बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई में तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना हैl यहां का न्यूनतम तापमान भी 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता हैl


        हिन्दी संवाद न्यूज़ से
             वी. संघर्ष✍️
         
        

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने