राजकुमार गुप्ता 
मथुरा ।अखिल भारतीय स्वर्णकार जन जागृति एसोसियेशन द्वारा स्वर्णकार समाज की राजनीति में महिलाओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से आगरा में महिला इकाई का गठन किया गया है। जिसका  शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय एक होटल में संपन्न हुआ। कार्यकारिणी में जिला संरक्षक संध्या वर्मा,नीतू सोनी,ललिता वर्मा को बनाया गया है। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष माधुरी वर्मा ,जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, जिला संगठन मंत्री अंजना वर्मा ,जिला मंत्री प्रियंका वर्मा,जिला महामंत्री कविता वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी रितु  वर्मा को बनाया गया है।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुजीत वर्मा ने कहा कि मेडिकल फील्ड हो या खेल का मैदान हो, बिजनेस हो या राजनैतिक गतिविधि हो, भारत में महिलाओं की केवल भागेदारी नहीं बढ़ी, बल्कि वो हर क्षेत्र में आगे आकर नेतृत्व कर रही हैं। आज भारत में ऐसे अनेक क्षेत्र हैं जिनमें महिला शक्ति का साम‌र्थ्य नजर आता है।श्री वर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई भी दी ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक अमर सिंह वर्मा,राष्ट्रीय अध्यक्ष छगनलाल वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर के के वर्मा ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजय सोनी ,जिला अध्यक्ष आगरा प्रदीप कुमार वर्मा, आशु वर्मा, रवि वर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी  अजयवर्मा, सुजीत वर्मा,सहदेव वर्मा,राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश वर्मा,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र वर्मा,राष्ट्रीय महामंत्री बंटी वर्मा,युवा प्रदेश अध्यक्ष सौरभ वर्मा,प्रदीप सोनी,मनोज वर्मा,अनिल वर्मा,राजा वर्मा,सुरेश वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने