राजकुमार गुप्ता 
मथुरा।राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को देखते हुए राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद नाम से जो वट वृक्ष लगाया है उसमें पत्रकार जुड़कर अपने आपको सुरक्षित और गरिमामय मानता है, उस संगठन ने मथुरा जनपद के पत्रकार ठाकुर तेज सिंह को मंडल प्रभारी मनोज कुमार शर्मा और आगरा मंडल उपाध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी की संतुति पर आगरा मंडल में महासचिव पद पर मनोनीत किया। ठाकुर तेज सिंह ने इस पद को ग्रहण करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा और मंडल प्रभारी मनोज कुमार शर्मा सहित मंडल उपाध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी को भरोसा दिलाते हुए कहा कि यह मेरे लिए बढ़े गर्व का विषय है संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूर्ण निष्ठा से पालन करते हुए संगठन को मजबूत करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। ठाकुर तेज सिंह के आगरा मंडल महासचिव पद पर मनोनीत होने पर मथुरा जनपद के पत्रकार दिनेश पंकज भानु प्रकाश शर्मा, राजू ठाकुर, नंद किशोर शर्मा, मोहन श्याम, शैली अग्रवाल, एचपी शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सचिन चतुर्वेदी, सहित तमाम गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने