बलरामपुर //एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र लिया वापस , संसदीय सीट श्रावस्ती के लिए कुल 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

प्रत्याशियों को किया गया चुनाव चिन्ह आवंटित



लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष , शांतिपूर्ण ,भयमुक्त,प्रलोभन मुक्त, समावेशी रूप से संपन्न कराए जाने हेतु प्रक्रिया संचालित है। रिटर्निंग ऑफिसर / जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद सिंह की उपस्थिति में नामांकन पत्र वापसी एवं प्रतीक आवंटन प्रक्रिया निष्पक्ष , सकुशल संपन्न हुई ।

लोकसभा संसदीय सीट श्रावस्ती के लिए कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया । जिनमें से 05 नामांकन पत्र खारिज हो गए।

आज 9 मई को नाम वापसी के दिन 01 प्रत्याशी ने अपनी उम्मीदवारी वापस ली।  इस प्रकार लोकसभा संसदीय सीट श्रावस्ती के लिए कुल 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।

नाम वापसी के उपरांत आज इन 12 प्रत्यशियों को निर्वाचन विभाग द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया। 

लोकसभा संसदीय सीट श्रावस्ती के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों 

1-मोइनुद्दीन अहमद खान - बसपा - हाथी
2 -राम शिरोमणि वर्मा -  सपा - साइकिल
3 - साकेत मिश्रा - भाजपा - कमल
4 - अहमद जिया खान - पीसपार्टी - कांच का गिलास
5 - कृष्ण कुमार मौर्य - सम्यक पार्टी - करनी
6 - कुमारी गीता गौतम - राष्ट्रीय जनता पार्टी - चारपाई
7  - युगल किशोर शुक्ल - आम जनता पार्टी (इंडिया)- रोड रोलर 
8 -हनुमान प्रसाद मिश्र - किसान मजदूर संघर्ष पार्टी - नेल कटर
9 - अनिल कुमार तिवारी - निर्दलीय - बैटरी टॉर्च 
10 -  मालिक राम - निर्दलीय - अंगूठी 
11  - शांतिदेवी  - निर्दलीय - केतली
 12 - सुजीत कुमार - निर्दलीय - मेज 
को चुनाव चिन्ह वितरित किया गया।



उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने