सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमना पार्क बलरामपुर के प्रधानाचार्य श्री राम तीरथ यादव जी को विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर सतीश सिंह जी ने कार्य मुक्त किया तथा विद्या भारती के प्रतिष्ठित विद्यालय विवेकानंद इंटर कॉलेज विद्युत नगर जनपद अंबेडकर नगर में स्थानांतरित होने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बलरामपुर में रामनगर फैजाबाद विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री बृजेश नारायण सिंह नए प्रधानाचार्य होंगे। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य एवं आचार्या बहनों,प्रबंध समिति के बंधुओ तथा अभिभावकों ने स्थानांतरित प्रधानाचार्य के कार्य व्यवहार एवं विद्यालय के शैक्षणिक विकास के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


               हिन्दी संवाद न्यूज़ से
               वी. संघर्ष की रिपोर्ट
                9140451846
                  बलरामपुर। 
       

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने