जौनपुर। राम नवमी पर निकाली गई रामलला की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंज उठा वातावरण 

जौनपुर। रामनवमी शोभा यात्रा समिति युवा बजरंग दल द्वारा रामनवमी एवं नूतन वर्ष के पावन पर्व पर रामलला की भव्य शोभायात्रा भंडारी स्टेशन के श्री राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो सुत्तहट्टी बाज़ार, सब्जी मंडी, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा,शाही पुल, से होते हुए अपने समापन स्थल कजगांव पड़ाव, ओलंदगंज मे आरती,एवम प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। 

संरक्षक मण्डल के श्रवण चौरसिया, सुभाष गर्ग, बिन्दु केसरवानी ने नारियल फोड़ कर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी का विधिवत पूजन अर्चन कर शोभा यात्रा को गंतव्य मार्गो के लिए रवाना किया गया। शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, ऊंट, डीजे, ढोल ताशा, ध्वजा पताकाओ से सुसज्जित मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम रथ आकर्षण का प्रमुख केंद्र था। नगर वासियों ने अपने आराध्य देव की जय- जय कार के साथ पुष्प वर्षा कर अगवानी की। इस बार की शोभायात्रा में विशेष आकर्षण झांकी शिव तांडव व हनुमान जी की प्रस्तुति थी। पालकी में विराजमान भगवान राम की भव्य सजावट युक्त रथ की चहुओर प्रशंसा हो रही थी। 
           
कोतवाली चौराहा स्थित नियंत्रण कक्ष से शोभायात्रा को नियंत्रित करने में डॉक्टर हर्षित गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई। कंट्रोल रूम में अनेकों गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु, समाजसेवी जनों के कर कमलों द्वारा प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक सुभाष चंद्र गर्ग, श्रवण चौरसिया, विनोद कुमार केसरवानी व संरक्षण मंडल जिलाजीत सेठ, राजकुमार सेठ, मुन्नालाल सेठ, गोपाल सेठ, मनोज कुमार सोनी, सुधीर शाहू बोलबंम, रामजी जायसवाल पत्रकार, आलोक साहू , सुभाष चंद्र गुप्त, साहब लाल साहू, विजय गुप्ता, कृष्ण कुमार सेठ, विष्णु गोस्वामी, शिव प्रसाद बिंद, अभय चौरसिया, सौरभ गुप्ता, अर्पित गर्ग, वैभव वर्मा, शिवम अग्रहरी, शशांक गुप्ता, मोहित सेठ, साहू कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।
          
शोभा यात्रा का संचालन संतोष सेठ, संजय मोदनवाल, राजन अग्रहरि, शैलेन्द्र मिश्रा, अशोक मोदनवाल, पप्पू अग्रहरी, ने किया। कार्यक्रम समापन पर अविनाश गुप्ता, सुधीर जायसवाल, कमलेश सेठ, मानिकचंद सेठ,भानु जायसवाल, उमेश गुप्ता मीडिया प्रमुख ने अपनी प्रमुख भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में युवा बजरंग दल रामनवमी शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष रंजीत अग्रहरि एवं महासचिव संजीव चौरसिया ने सभी को कार्यक्रम में सहयोग एवं सहभागिता हेतु कोटि-कोटि धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने