अज्ञात कारणों से लगी आग, तीन घर जलकर हुए खाक, एक मवेशी झुलसा, लाखों का हुवा नुकसान



 बहराइच/ ब्यूरो। जिले के पुरैनी गांव में सोमवार शाम को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से तीन मकान जलकर राख हो गए। एक मवेशी झुलसकर घायल हुआ है। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। जरवल विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत आदमपुर के मजरा पुरैनी निवासी चंदन पुत्र हरिद्वार के मकान में सोमवार शाम को अज्ञात कारणों से आग लग गई। चल रही तेज हवाओं से लपटों ने पड़ोसी एकराज पुत्र धनराज और शंभू के फूस के मकान को भी आगोश में ले लिया। देखते ही देखते सभी मकान धू धू कर जलने लगे। जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक बृज प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड टीम को घटना की जानकारी दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने से ग्रामीणों के घर में रखा कपड़ा, बर्तन, अनाज, जेवरात सबकुछ जल गया। एक मवेशी भी झुलसकर घायल हुआ है। दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना तहसील को दी गई है। एसडीएम पंकज कुमार दीक्षित ने बताया कि जल्द ही पीड़ित परिवार के खातों में धनराशि भेज दी जाएगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने