राजकुमार गुप्ता 
मथुरा।बलदेव। बलदेव में नीवरी रोड़ स्थित देवी माता के पंडाल से देवी माता को विधिवत पूजा अर्चना करते हुए यमुना विसर्जन शोभायात्रा बलदेव में नगर परिक्रमा करते हुए यमुना जी खडैरा घाट पर ले गये। बलदेव नगर परिक्रमा में भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष, बालक बालिकाओं ने नाचते गाते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान पुरुषों व महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देवीमाता के दर्शन भक्तों को हुये। इस दौरान मोनू अग्रवाल, करन अग्रवाल, चिराग तिवारी, दाऊ गोयल, बलराम पांडेय, लाला पाठक, सोनू भैया, गन्नों शर्मा, सर्वेश तिवारी, बंटू पांडेय, दिलीप वर्मा, पवन पाठक, छोटू बंसल, लव बंसल, कूकू व्यास आदि थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने