जौनपुर। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर वक्ताओं ने महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने को कहा

आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया सम्मानित

नि शुल्क पाठशाला के बच्चों ने प्रस्तुत किए जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। नगर के मोहल्ला कटरा रोड स्थित राधेश्याम पैलेस में शुक्रवार को एस राज ग्रुप सुशीला राजीव द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को मुख्य अतिथियों ने ससम्मान सम्मानित किया गया और नि शुल्क पाठशाला बच्चों द्वारा समाज में फैली कुरीतियों पर बेहतरीन प्रस्तुति देकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। जिसकी सराहना उपस्थित जनसमूह ने किया और खूब सराहना मिली।

बताते चलें कि पिछले विगत वर्षों से एस राज ग्रुप डायरेक्टर सुशीला राजीव द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रतियोगिता आयोजित किया जाता है और इस बार श्री राम समर्पित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें बीते 25 फरवरी को सिटी पब्लिक स्कूल में सैकड़ों छात्र छात्राओं ने ऑब्जेक्टिव प्रश्न, निबंध लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल हुए। वहीं अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जहां विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को डॉ अर्चना शुक्ला काशी प्रांत क्षेत्रीय मंत्री, शेखर आनंद पांडेय स्पेक्ट्रम कोचिंग संस्थान डायरेक्टर, राजन सिंह डायरेक्टर न्यू शक्ति कंप्यूटर, आलोक कुमार गुप्ता प्रबंधक सिटी पब्लिक स्कूल, समाजसेवी उमाशंकर चौरसिया, राजकुमार नेता, विकास जायसवाल अमृत लाल कैटर्स सहित अन्य अतिथियों ने अंगमवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने को कहा। 

अर्चना शुक्ला ने कहा कि आज के समय में महिलाएं पहले से ज्यादा सशक्त हुई हैं। लगातार महिलाओं की स्थिति में सुधार आ रहा है। समाज का नजरिया महिलाओं के प्रति बदला है। आने वाले समय में और अधिक बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। महिला दिवस को मनाने का उद्देश्य महिलाओं को समाज में बराबरी का हक दिलाना है। स्वास्थ्य से लेकर घर, ऑफिस, कार्यस्थल पर उनके साथ पूरी बराबरी का व्यवहार हो, यह तय करना है। मधुरिमा ने कहा कि उद्देश्य लैंगिक समानता, महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना और कन्या भ्रूण हत्या को रोकना था। इसके माध्यम से समाज में महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। जनता के बीच जागरूकता पैदा करने के महत्व पर जोर दिया। किरण मौर्य ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने और सभी क्षेत्रों में उनकी समान भागीदारी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जबकि लड़की बच्चों के लिंग-पक्षपाती सेक्स चयनात्मक उन्मूलन का भी मुकाबला करते हैं। उन्होंने लड़कियों को शिक्षित करने के महत्व को रेखांकित किया और जनता से अपनी शिक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। 

सम्मान के क्रम में मौजूद पत्रकारों को भी अंगमवस्त्र से सम्मानित किया गया। एक तरफ जहां ऑब्जेक्टिव प्रश्न, निबंध लेखन,पेंटिंग, रंगोली, भाषण प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार दिया। इससे पूर्व नि शुल्क पाठशाला संचालक पत्रकार सूरज विश्वकर्मा के नेतृत्व में अनन्या गुप्ता, अनामिका गौतम, खुशी सरोज, नसीबा गौतम, परी कशरवानी, साची केसरवानी, वंदना जायसवाल, शिवा यादव, कार्तिक चौरसिया, सुमित गुप्ता, शिवांश ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह और कन्या भ्रूण लिंग परीक्षण हत्या कानून अपराध है जैसे समाज में फैली कुरीतियों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों को इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित किया। जिसे देखकर लोग भाव विभोर हो गए और उन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का हौसला अफजाई किया। पिंकी गुप्ता व प्रीति गुप्ता ने कार्यक्रम में सहयोग किया। अंत में आयोजक सुशीला राजीव जायसवाल ने आए हुए सभी आगुंतको और अभिभावकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन किरन मौर्या एवं विद्यार्थी प्रमुख शिवम दुबे ने किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने