जौनपुर। छठवें दिन रुकमणी व कृष्ण लीला का श्रोताओं ने किया रसपान

बरसठी, जौनपुर। विकास खंड बरसठी के भन्नौर में चल रहे सात दिवसीय श्री मदभागवत कथा के छठवें दिन मंगलवार को कथा वाचक परम पूज्य महाराज पवन उपाध्याय द्वारा रुकमणी व कृष्ण लीला का रसपान भक्तो को कराया और भजन के माध्यम से कथा सुनाया। 

मुख्य यजमान सत्यप्रकाश सिंह व पुष्पा सिंह ने श्री मद भागवत कथा का शुभारंभ 14 मार्च दिन बृहस्पतिवार को हुआ। जो की 21 मार्च दिन बृहस्पतिवार को भागवत कथा का समापन किया जाएगा। उसके बाद 22 मार्च दिन शुक्रवार से 28 मार्च तक गया व जगन्नाथपुरी का तीर्थ यात्रा किया जायेगा। यात्रा पूर्ण करने के बाद 29 मार्च से 30 मार्च तक अखंड रामायण व वृहद भंडारा का आयोजन भन्नौर ग्राम प्रधान विपिन सिंह के घर पर किया जायेगा। इस कार्यक्रम को ग्राम प्रधान ने ग्राम सभा व क्षेत्र के सुख शांति समृद्धि के लिए जा रहा है। जिसकी जानकारी ग्राम प्रधान विपिन सिंह ने दिया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने