राजकुमार गुप्ता
मथुरा| उत्तर प्रदेश संगठन ऑफ जर्नलिस्ट कार्यकारिणी की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष अतुल कुमार जिंदल ने प्रिंस सोनी को तहसील मांट का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है|
तहसील उपाध्यक्ष बनने पर प्रिंस सोनी ने कहा के वह पूर्ण निष्ठा एवं कर्तव्य के साथ संगठन के निर्देशन का पालन करेंगे तथा सदेव राष्ट्र एवम पत्रकार हित के लिए कार्य करेंगे| इस अवसर पर अतुल कुमार जिंदल ने कहा कि इस देश की आजादी में क्रांतिकारी अमर शहीदो एवं स्वतंत्रता सेनानियों का अतुलनीय योगदान है उनके सपनों का देश लोकतंत्र है और लोकतंत्र को जीवंत रखने की जिम्मेदारी चौथा खंभा कहे जाने वाले मीडिया की है जिसे जनता की आवाज कहा जाता है और मीडिया की मजबूती लोकतंत्र की खूबसूरती है इसलिए सरकार को पत्रकार सुरक्षा कानून बनाकर लागू करना चाहिए| इस अवसर पर जिला महासचिव ठाकुर विष्णु पहलवान जिला संरक्षक शिव प्रकाश शर्मा, जिला संगठन मंत्री राजकुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष धीरज पचौरी जिला उपाध्यक्ष चेतन राघव जिला उपाध्यक्ष बीएस छौंकर,जिला सचिव जुगेंद्र चौधरी, मीडिया प्रभारी संजय सिंह, महावन तहसील अध्यक्ष अमित शर्मा,जिला कार्य कारिणी सदस्य गणेश माहौर,महेश वर्मा,वेद सारस्वत,राजेंद्र सिकरवार,मुनेश शर्मा,लक्ष्मी शर्मा,सुनील राज आदि मौजूद रहे|

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने