जलालपुर ,अंबेडकर नगर। सशक्त नारी विकसित भारत कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी के संबोधन के वर्चुअल के प्रसारण को सुना गया। जलालपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी रामविलास ने की। नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र और मंडल अध्यक्ष रविंद्र भारती मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान लखपति दीदियों सम्मान की कड़ी में पूनम, आशा ,प्रेमलता, अर्चना गुप्ता, रीना ,आरती ,कविता, रीता, मैना देवी ,कंचन ,गायत्री, कुसुम राजभर को सम्मानित किया गया। इस दौरान पवन कुमार प्रजापति , एडीओ पंचायत बृजेश तिवारी, एडीओ डीएसबी गोरखनाथ मिश्र,  विकास निषाद, नगर मंत्री अमित मद्धेशिया, सी एल एफ अध्यक्ष हिंद प्रेरणा विमला देवी, देवेंद्र मिश्र आदि समेत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पीएम के संबोधन को सुना। प्रसारण समाप्त होने के बाद उपस्थित महिलाओं को देवेश मिश्र ने बताया कि बिना भेदभाव के सरकार योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर सुधारने पर लगी है। महिला सशक्तिकरण के तमाम योजनाओं के माध्यम से महिलाओं की स्थिति में पूर्व से सुधार आया है उन्होंने 2024 में फिर से मोदी को जिताने की अपील की।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने