लाल किताब के अनुसार यदि दिन ब दिन आपके आय के स्रोत घटते जा रहे हैं और जीवन में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो हर शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता के समक्ष अपने सोने के गहने रखकर उन पर केसर का तिलक लगाएं। इसके बाद मां लक्ष्मी के सामने बैठकर कनकधारा स्रोत का पाठ करें। साथ ही रोजाना अपने माथे पर भी केसर का तिलक लगाकर ही काम के लिए बाहर जाएं। मान्यता है कि इस उपाय द्वारा व्यापार में तरक्की के रास्ते खुलने के साथ ही आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है।

जानिए ज्योतिष गुरु पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल




.मेष



उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। रोजगार में वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यावसायिक यात्रा में सावधानी रखें। घर-बाहर तनाव रह सकता है। नए लोगों से संबंध बन सकते हैं।



वृष



मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।




मिथुन





मेहमानों का आवागमन रहेगा। व्यय होगा। उत्सावर्धक सूचना मिलेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। आत्मसम्मान बना रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। जोखिम न उठाएं। व्यवसाय ठीक चलेगा। लोगों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा।




कर्क





रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जोखिम लेने से बचें।




सिंह





स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। कानूनी बाधा आ सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ कम रहेगा।



कन्या





यात्रा मनोनुकूल रहेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है, प्रयास करें। उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। परिवार की चिंता रहेगी। अपेक्षित कार्य समय पर पूरे होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें।




तुला





पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में तालमेल बैठाना पड़ेगा।




वृश्चिक



चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय की गति धीमी हो सकती है, धैर्य रखें। अपेक्षित कार्यों में देरी होगी।




धनु





प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ स्थिति बनेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संभव है। विवाद से बचें। निवेश, यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी।




मकर





सगे-संबंधी सहयोग करेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। काम का बोझ बढ़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। थकान रहेगी।




कुंभ


नकारात्मकता बढ़ेगी। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मान घट सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दूसरों से अपेक्षा पूरी न होगी। कुसंगति से बचें। उत्साह में कमी रहेगी। धैर्य रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। उतार-चढ़ाव से घबराए नही।



मीन




यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। धनलाभ होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्य होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वृद्धजन मार्गदर्शन देंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न लें। विवाद से बचें।


ज्योति सेवा केंद्र

 ज्योतिष गुरु पंडित अतुल शास्त्री 9594318403,9820819501

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने