नव अंशिका महिला माह के अंतर्गत हर शुक्रवार को हो रहा है “द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव”
पूरे माह पांच समारोहों के माध्यम से जुड़ रहीं हैं हर वर्ग की “यूपी की सशक्त बेटियां”

लखनऊ शुक्रवार 15 मार्च। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से नव अंशिका महिला माह के अंतर्गत “मिशन शक्ति” को समर्पित प्रेरक कार्यक्रम “ द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव” नाम से मार्च माह के हर शुक्रवार को आयोजित किये जा रहे हैं। इस कड़ी में शुक्रवार 15 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में यश अर्जित करने वाली “यूपी की सशक्त बेटियों” को “नव अंशिका तेजस्वनी सम्मान” से अलंकृत किया गया। इसका मकसद उनकी उपलब्धियों के माध्यम से दूसरों को राह दिखाना रहा। मुख्य अतिथि रचना आर्ट्स की निदेशिका रचना सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया।

अलंकरण समारोह गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के भव्य मंच पर आयोजित किया गया। इसमें पीजीडीडीई की विशेष शिक्षक और अभिभावक परामर्शदाता जागृति मिश्रा, प्रोफेशनल कथक आर्टिस्ट अंकिता मिश्रा, उत्तर प्रदेश की पहली महिला पियानो वादक वैष्णवी शर्मा, लोकप्रिय युवा गायिका श्वेता शुक्ला, स्पेशल रिर्पोटर नीलू वैश्य सिंधु टाइम्स, राजाजीपुरम स्थित स्टार्म फिटनेस, यूनिसेक्स जिम की ओनर प्रतीक्षा गुप्ता सहित अमर उजाला की स्थानीय संवाददाता गौरी त्रिवेदी का सम्मान किया गया। संस्था की उपाध्यक्षा नीरा लोहानी ने कविताओं के माध्यम से समारोह का प्रभावी संचालन किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण बनी।


 “राम स्तुति” नृत्य नाटका पेश की गई वहीं श्वेता सिंह ने “बेटी हूं सशक्त हूं” गीत का मधुर गायन कर प्रशंसा हासिल की। एंजिल ने निर्भया नाटिका के माध्यम से लोगों को जागरुक किया। रियाशी शर्मा समृधि यादव द्वारा गणेश वंदना से की गयी जिसमे आशीष ने मेश् डांस पेश किया आर. एम. स्टाइलस, नैतिक और पूर्णिमा पांडेय आदि उपस्थित रहेI 

नव अंशिका फाउंडेशन संस्था की अध्यक्षा नीशू त्यागी ने बताया कि इस कड़ी की शुरुआत 1 मार्च से हुई थी। उसमें गोमती नगर के रेल विहार कालोनी घरों में काम करने वाली महिलाओं को “नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान” दिया गया जबकि इस क्रम में दूसरे शुक्रवार 8 मार्च, महिला दिवस पर “शिव की शक्ति” थीम पर भजन समारोह हुआ। 

तीसरे शुक्रवार 15 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में यश अर्जित करने वाली “यूपी की सशक्त बेटियों” को “नव अंशिका तेजस्वनी सम्मान” से अलंकृत दिया गया। इसका मकसद उनकी उपलब्धियों के माध्यम से दूसरों को राह दिखाना है। इस क्रम में अब चौथे शुक्रवार 22 मार्च को होली के फाग गायन, व्यंजन, रंगोली आदि पर “रंग-रंगीली सहेली” प्रतियोगिता, घरेलू महिलाओं के बीच करवायी जाएगी वहीं अंतिम शुक्रवार 29 मार्च को पुरुषों के क्षेत्र में नाम अर्जित करने वाली महिलाओं को “नव अंशिका सर्वश्री सम्मान” से अलंकृत किया जाएगा। 

“शक्तिस्वरूपा उत्सव” के लिए हेल्पलाइन का नम्बर “9721700025” है। इसके माध्यम से इस आयोजन और प्रतिभागिता के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है। 

संयोजक दबीर सिद्धिकी ने बताया कि इस बार महिला दिवस की थीम - लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी निर्धारित की गई थी। इसका मकसद दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए डिजिटल युग में प्रौद्योगिकी और शिक्षा के उपयोग के प्रति जागरुकता लाना है।
नीशू त्यागी

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने