लखनऊ, 12 जनवरी 2024।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी, तथा महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी जी द्वारा देश एवं संविधान की रक्षा हेतु किये जा रहे संघर्षों से प्रेरित होकर आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर जनपद सीतापुर से श्री प्रमोद कुमार वर्मा जी के साथ उनके सैकड़ों समर्थकों ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष, प्रभारी प्रशासन श्री दिनेश कुमार सिंह जी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर श्री दिनेश कुमार सिंह जी आये हुए सभी लोगों को स्वागत करते हुए उनके गले में तिरंगा पट्टिका पहनाकर पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कराया।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से उमेश कुमार वर्मा, शशि प्रकाश वर्मा, आलोक आनंद सिंह, अंकुश कुमार वर्मा, आशुतोष सिंह, अभिषेक कुमार वर्मा, मनोज कुमार, मो0 नूर आलम, अंकुर वर्मा, सर्वेश कुमार यादव, पप्पू अली, आसिफ खां, मो0 फहीम खां, शिवराम भारती, भगवंत सिंह, राहुल सिंह, देवेंद्र सिंह, रमेश सिंह, दिनेश कुमार सिंह, श्रीष कुमार, अनुज कुमार यादव आदि शामिल रहे।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने