राजकुमार गुप्ता 
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की संगठन विस्तार को लेकर पंचायत नगला हर जीवन में हुई। पंचायत की अध्यक्षता बच्चू सिंह यादव ने की। पंचायत में संगठन विस्तार को लेकर के चर्चा की गई। वहीं पंचायत में किसानों ने कई समस्याएं भी उठाईं। नलकूप के लिए पर्याप्त विद्युत सप्लाई न होना साथ ही लेखपालों द्वारा किसानों को गुमराह करके वसूली करना है। इसमें से किसानों के नलकूप हेतु विद्युत आपूर्ति न होने पर जेई को अवगत कराया गया। महावन तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं लेखपालों की मनमानी के मुद्दे पर प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि 20 मार्च को महावन तहसील प्रांगण में पहुचेंगे। किसान जाग चुका है क्षेत्रीय लेखपाल किसानों सको गुमराह करके अवैध वसूली कर रहे हैं। किसान अवैध वसूली का हिसाब लेने के लिए तहसील प्रांगण में आ रहे हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने