जौनपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में 37674 मामले निस्तारित

जौनपुर। जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिकसेवा प्राधिकरण जौनपुर वाणी रंजन अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं कुशलनिर्देशन तथा राजेश कुमार राय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, नोडल अधिकारी लोक अदालत एवं शिल्पी चतुर्वेदी, सिविल जज सी0डि0 प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, की देखरेख मेंजनपद न्यायालय परिसर जौनपुर में 09 मार्च 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया।  
           
वाणी रंजन अग्रवाल, जनपद न्यायाधीश द्वारा मॉंसरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, समस्त अपर जनपद न्यायाधीशगण तथा समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लम्बित 5946 एवं राजस्वन्यायालयों तथा प्रशासन के अन्य विभागों में प्रीलिटिगेशन वाद कुल 31728 अर्थात कुल 37674 मामलें निस्तारित हुए तथा समझौता राशि कुल रू0223896387 रुपये की गई। भूदेव सिंह गौतम, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरणद्वारा क्षतिपूर्ति के 123 मुकदमें लगाये गये, जिनमें से 117 मामलों का निस्तारण कराते हुए कुल रू0 7,64,62,000 रुपये की धनराशि क्षतिपूर्ति याचीगण को दिलायी गयी। पारिवारिक न्यायालयो द्वारा 169 मुकदमों को निस्तारित किया गया,जिसमें पीड़िता को मु0 1,84,88,000 रूपये की समझौता राशि प्रदान करायी गयी। 
          
न्यायालय विशेष न्यायाधीश ई0सी0एक्ट द्वारा विद्युत से सम्बन्धित कुल 49 वाद निस्तारित किये गये। विभिन्न मजिस्ट्रेट न्यायालयों द्वारा 5,252 शमनीय फौजदारी वादों कोनिस्तारित किया गया। जिनमें रू0 1,59,370 का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। एन0 आई0 एक्ट के 06 मामलों का निस्तारण कराते हुए समझौता राशि 3,20,69 तथा अन्य प्रकार के 288 मामलों का निस्तारण किया गया। जिसमें समझौता राशि रू0 10,12,857 दिलाया गया। सिविल न्यायालय द्वारा कुल 65 मामलों का निस्तारण किया गया। जिसमें उत्तराधिकार के मामलों में मु0 44,56,830 रूपये का प्रमाण पत्र निर्गतकिया गया। प्री-लिटिगेशन स्तर पर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों एवं पुलिस विभाग द्वारा भी मामलों का निस्तारण कराया गया। जिसमें राजस्व न्यायालयोंफौजदारी के 1548 वादों, राजस्व के 364 वाद एवं अन्य प्रकार के 28,692 व नगर पालिका द्वारा जलकर से सम्बन्धित 31 वादों, विद्युत बिल से सम्बन्धित 21 वादों मामलों का निस्तारण किया गया।बैंकध्फाइनेंस कम्पनी एवं बी0एस0एन0एल0 आदि के रिकवरी से सम्बन्धित 1,080प्री-लिटिगेशन वाद निस्तारित किये गये तथा जिसमें मु0 12,26,66,936 रुपयेका समझौता किया गया। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 37674 मामलों का निस्तारण किया गया। जिसमें कुल रू0 22,38,96,387 रुपये की धनराशि पर समझौता किया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने