राजकुमार गुप्ता 
मथुरा में श्री के जन्म स्थान का केस लड़ रहे पक्षकार ने कहा कि प्रेमानंद महाराज जी ब्रज की बहुत बड़ी संत हैं और उनके करोड़ों चाहने वाले हैं, यदि प्रेमानंद महाराज जी चाहे तो दो महीने में जमुना जी को शुद्ध करवा सकते हैं, उनके पास इतने बड़े-बड़े उद्योगपति हैं कि यमुना जी शुद्धिकरण में वह लोग सहयोग कर दें तो बहुत जल्द ही नाले टेप हो जाएंगे और जमुना जी शुद्ध हो जाएंगी,दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रेमानंद महाराज जी रात के 2:00 बाजे ढोल नगाड़े बजवा रहे हैं वृंदावन में,उनसे प्रार्थना है कि इन ढ़ोल लगाड़ों को जमुना जी के किनारे ले चलो वहीं पर बजाएंगे और उन्होंने कहा कि वह भी भूख हड़ताल पर बैठने को तैयार हैं,यदि महाराज जी चाहे तो यमुना जी के लिए आंदोलन कर सकते हैं,तभी यमुना जी शुद्ध होगी क्योंकि यमुना में प्रदूषण होने का कारण यह है कि गंदे नाले यमुना जी में गिर रहे हैं. जब तक यह गंदे नाले टेप नहीं होंगे तब तक इस यमुनाजी गंदी होती रहेगी.उन्होंने कहा कि दिल्ली से लेकर मथुरा तक नालों के लिए अलग से एक पक्की नाली बनाई जाए  तभी यमुनाजी शुद्ध हो सकती हैं.

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने