अंबेडकर नगर। 
मोटे अनाज तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बीजेपी सरकार की प्रतिबद्धता के चलते भाजपा संगठन लगातार क्रिक्रम आयोजित कर रहा।
 इसी कड़ी में सैदापुर मंडल के आमोली में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर के संयोजन एंव किमो जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा के संचालन में ग्राम परिक्रमा व चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य डॉ हरिओम पांडेय ने कहा कि सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषि व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन दिया है जिसके परिणामस्वरूप आज देश का किसान समृद्ध हो रहा है और ग्रामीण भारत सशक्त भारत बन रहा है।इसी के निमित्त भाजपा किसान मोर्चा प्राकृतिक खेती और मोटे अनाज मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए लगातार अभियान चला रहा है ताकि विष मुक्त, रसायन मुक्त अनाज लोगो को मिल सके।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने किमो जिला उपाध्यक्ष श्यामनाथ शुक्ल,मीडिया प्रभारी विकाश निषाद,मंडल अध्यक्ष पंकज प्रजापति आदि के साथ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर चौपाल का शुभारंभ किया।किमो जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर ने बताया कि शुभारंभ का प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम पदाधिकारियों एंव लोगों ने देखा।ग्राम परिक्रमा यात्रा का राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा शुभारम्भ के उपरांत एमएलसी हरिओम पांडे के द्वारा ट्रैक्टर, हल पूजन किया। उन्होंने बताया कि इस ग्राम परिक्रमा यात्रा में भाजपा सरकार के विकास कार्यों की जानकारी को जिले के सभी गांवों में भाजपा किसान मोर्चा डोर टू डोर कैंपेन चला करके प्रधानमंत्री के द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के पत्रक भी गांव-गांव पहुंचाएगी। जिला मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, राजमणि सिंह, नीरज विश्वकर्मा,अमित सिंह,माया देवी, महेन्द्र प्रताप चौहान, राजितराम गौतम,विजय लक्ष्मी दुबे,मनोज मौर्य ,सुमन धरीकर,कमलेश सिंह, कमल चौहान, रोहित गोडसे, नकुल गौड, बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने