अन्तर्राष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा सम्मानित

लखनऊ, 10 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की कक्षा-12 की प्रतिभाशाली छात्रा कावेरी चैधरी को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित क्वीन्स काॅमनवेल्थ निबन्ध प्रतियोगिता’ में गोल्ड फाइनलिस्ट अवार्ड से नवाजा गया है। इस प्रकार, सी.एम.एस. की मेधावी छात्रा ने अपनी रचनात्मक सोच व उत्कृष्ट लेखन के दम पर लखनऊ का गौरव विश्व पटल पर बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता लंदन की राॅयल काॅमनवेल्थ सोसाइटी द्वारा आयोजित की गयी जिसमें कई देशों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा ने अपने लेखन द्वारा आदर्श विश्व व्यवस्था की रूपरेखा प्रदर्शित करने के साथ ही विश्वव्यापी समस्याओं के रचनात्मक समाधान भी सुझाये। राॅयल काॅमनवेल्थ सोसाइटी, लंदन ने कावेरी के विश्वव्यापी, मानवीय एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए गोल्ड फाइनलिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट व प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. की होनहार छात्रा की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने