बैंक/डाकघर/जनसेवा केन्द्र व अन्य वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा हेतु चलाया गया चेकिंग अभियान-*
*साइबर अपराध से बचाव के बारे मे दी गई जानकारी
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री केशव कुमार* द्वारा बैंकों/डाकघर/जनसेवा केन्द्र व अन्य वित्तीय संस्थानों की सुरक्षार्थ जनपद बलरामपुर के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी को बैंकों/डाकघर की चेकिंग हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। 
जिसके क्रम में आज  जनपद बलरामपुर के समस्त थानों की पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले बैंको/डाकघर के आस-पास तथा बैंक के अन्दर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
  इस दौरान बैंक अधिकारियों/कर्मचारियों से वार्ता कर सुरक्षा के सभी उपकरण सीसीटीवी कैमरा, फायर अलार्म आदि को किया चेक।  संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों को चेक किया गया तथा बैंक में मौजूद लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत जागरुक किया गया एवं बैंक ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को सतर्क रहते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
इस दौरान सभी को साइबर अपराध से बचाव के बारे मे भी जानकारी दी गई।


          हिन्दी संवाद न्यूज़ से
           रिपोर्टर वी. संघर्ष
            9140451846
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने