राजकुमार गुप्ता 
मथुरा । बुधवार को महर्षि दयानंद स्कूल राल में आर्य गुरुकुल की स्थापना हेतु उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रविदेव गुप्ता ने मुख्य अथिति बतौर हिस्सा लिया। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश में एक शांत वातावरण में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कृति शिक्षा का एक केंद्र स्थापित किया जाना जनपद के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। जिसमे शिक्षा पाने के लिए भारत वर्ष  के कोने कोने से आर्य वैदिक शिक्षा हेतु ब्रमचारी आयेंगे । जो कि एक आयाम स्थापित करेंगे। विद्यालय के संस्थापक आर्य अशोक शर्मा ने मंत्रों का उच्चारण कर हवन यज्ञ में सभी को आहुतियां दिलवाई। और मुख्य अथिति रविदेव गुप्ता का पटुका पगड़ी पहनाकर भव्य सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत चरण दास महाराज ने की। इस अवसर पर अमित पचौरी,कवि अशोक अज्ञ ,पर्धनाचार्य रामहरि शर्मा ,नंदन सिंह सैनी,सतीश कुमार,प्रगति शर्मा,यश शर्मा,सौम्या ,अर्पित शर्मा,शिवानी सिंह,पूनम मलिक,संजय सिंह,रोशन लाल शर्मा आदि मोजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने