मथुरा स्थित जवाहर बाग में भी लाइट एण्ड साउण्ड शो
राज्य सरकार ने 4.64 करोड़ रुपये स्वीकृत किया, पहली किश्त भी जारी-श्री जयवीर सिंह

लखनऊ: 11 फरवरी, 2024


पर्यटन विभाग प्रदेश में पर्यटन के विविध आयाम उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात मथुरा में स्थित जवाहर बाग में पर्यटकों को नई रौनक देखने को मिलेगी। शीघ्र ही यहां लाइट एण्ड साउण्ड शो शुरू होगा। इसकी स्थापना के लिए 4.64 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
यह जानकारी आज उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन बहुत तेजी से विकास कर रहा है। मथुरा प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रंगोत्सव समेत अन्य पर्वकृत्योहारों पर देश-दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इसी जिले में स्थित है जवाहर बाग, जहां लगातार पर्यटक सुविधाएं विकसित की जा रही है। इसके चलते बड़ी संख्या में पर्यटक आकर्षित होते हैं। इसी क्रम में यहां लाइट एण्ड साउण्ड शो भी शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत 4.64 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। इसमें 50 प्रतिशत राशि राज्य सरकार और 50 प्रतिशत मथुरा विकास प्राधिकरण द्वारा खर्च की जाएगी। राज्य सरकार की ओर से प्रथम किश्त के रूप में 25 लाख रुपये जारी की गई है।
श्री जयवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत जनप्रतिनिधि, सक्षम व्यक्ति, संस्था व संगठन भी प्रस्तावक हो सकते हैं। प्रस्ताव पर खर्च होने वाली राशि का 50 प्रतिशत सरकार और 50 प्रतिशत व्यक्ति या संस्था देगी। इसी तरह जनप्रतिनिधियों की ओर से भी जो प्रस्ताव आएंगे, उसमें भी सरकार 50 प्रतिशत राशि देगी और 50 प्रतिशत जनप्रतिनिधि को देने होंगे। योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा में सबसे अधिक महत्वपूर्ण स्थल का चयन या अल्पज्ञात पर्यटक स्थलों को चिन्हित कर उसे उच्चस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोग भ्रमण के लिए निकलें। ऐसा तब होगा जब लोगों के नजदीक पर्यटन के विकल्प उपलब्ध होंगे। इसी उद्देश्य से सभी विधानसभाओं में पर्यटन स्थल विकसित करने की तैयारी है। इससे प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां बढ़ने के साथ ही लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं।
सम्पर्क सूत्र-केवल

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने