राजभवन में तीन दिवसीय प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का      होगा आयोजन



प्रविष्टियों का मूल्यांकन निर्णायक मण्डल की टोलियों द्वारा 10 व 11 फरवरी, 2024 को किया जायेगा



लखनऊ: 08 फरवरी, 2024



प्रदेश के राजभवन प्रांगण में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन के दृष्टिगत अभी तक लगभग 200 से अधिक प्रविष्टियों प्राप्त हुई है। प्रतियोगिता में प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन निर्णायक मण्डल की टोलियों द्वारा 10 व 11 फरवरी, 2024 (शनिवार एवं रविवार) को किया जायेगा। समस्त निर्णायकों की टोलियाँ 10 फरवरी 2024 को प्रातः 10ः00 बजे राजकीय उद्यान आलमबाग, लखनऊ से रवाना होंगी।


  निदेशक उद्यान श्री अतुल कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राजभवन प्रांगण में 17 से 19 फरवरी 2024 तक तीन दिवसीय प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी किया जाना है। प्रदर्शनी में जनपद-लखनऊ के व्यक्तिगत बंगलों के उद्यान, गृहवाटिकाओं, कार्यालयों, शिक्षा संस्थाओं तथा पब्लिक पार्क आदि के उद्यानों तथा प्राचीन/ऐतिहासिक स्थल के उद्यानों के 70 वर्गों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता की प्रविष्टियों का पंजीकरण किया गया है। विशेष जानकारी हेतु कार्यालय-अधीक्षक, राजकीय उद्यान, आलमबाग, लखनऊ से सम्पर्क किया जा सकता है।


सम्पर्क सूत्र - प्रदीप कुमार

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने