जौनपुर। जलालपुर हत्याकांड मामले में सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के क्लिनिक में रात करीब 2:30 बजे तीन बदमाश डॉक्टर के घर में घुसे। सीधे उनके कमरे तक पहुंच गए। अंदर पहुंचते ही डॉक्टर पर हमला कर दिया। डॉक्टर को गोली माकर फरार हो गए। गोलियों की आवाज नीचे अस्पताल में भर्ती मरीजों और स्टाफ को भी लगी, लेकिन वह नहीं समझ सके कि किस चीज की आवाज है। 

गोली की आवाज बगल में स्थित पुलिस पिकेट तक पहुंची। गोली की आवाज सुनकर ही पुलिस वाले अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी हुई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। हत्या क्यों की गई यह पता नहीं चल सका। घटना से आसपास हड़कंप मचा है। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के गुतवन गांव निवासी 35 वर्षीय टीडी सिंह जलालपुर में निजी अस्पताल का संचालन करते थे। अस्पताल में तीसरे तल पर खुद रहते थे। बुधवार की रात करीब 2:30 बजे तीन बदमाश उनके घर में घुसे। सीधे उनके कमरे तक पहुंच गए। अंदर पहुंचते ही डॉक्टर पर हमला कर दिया। डॉक्टर को गोली मारकर फरार हो गए। गोलियों की आवाज नीचे अस्पताल में भर्ती मरीजों और स्टाफ को भी लगी, लेकिन वह नहीं समझ सके कि किस चीज की आवाज है। अस्पताल से कुछ दूरी पर स्थित पुलिस पिकेट तक भी गोली की आवाज पहुंच गई। सिपाहियों को अंदाजा हो गया कि गोली चली है। वह आसपास पड़ताल करने लगे। अस्पताल में भी पहुंचे। वहां आवाज के बारे में पूछा तो जानकारी हुई कि ऊपर से ही आई थी। इसके बाद पुलिस वाले ऊपर कमरे में पहुंचे तो डॉक्टर की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। आला अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पता चला कि एक ही बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। तीनों मुंहबांधे थे। फिलहाल वारदात को क्यों अंजाम दिया या इस बारे में कोई कुछ नहीं कह रहा है। परिजनों ने भी अभी किसी पर शक नहीं जताया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने