आर्य वीर दल सम्मान श्रृंखला 200 पूर्ण

        महर्षि दयानंद की 200वीं जयंती के उपलक्ष में मा.मोदी जी ने गत वर्ष 12 फरवरी को दिल्ली में प्रथम आहुति देकर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ किया और आर्य समाज तथा केंद्रीय मंत्रियों व कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों  को सदस्य नामित करके 97 लोगों की समिति गठित करके गजेट जारी कर दिया!
   प्रधानमंत्री जी की इच्छा के अनुसार जहाँ पूरे देश में विविध कार्यक्रम चल रहे हैं तो वहीं आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश प्रत्येक कमिश्नरी मुख्यालय पर 200कुंडीय यज्ञ तथा 200 आर्य वीरों को शस्त्र और शास्त्र का प्रशिक्षण दे  दे रहा है तथा मण्डल के 200 साधु -संतो,  जनप्रतिनिधियों,प्रशासनिक अधिकारियों, समाज सेवियों व पत्रकारों  को सत्यार्थ प्रकाश तथा महर्षि दयानंद का स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित कर रहा है !
      आर्य वीर दल देवीपाटन मंडल द्वारा 3 दिसंबर को ही 200 कुंडीय यज्ञ तथा 200 आर्य वीरों का प्रशिक्षण पूरा किया जा चुका है तथा मा. मुख्यमंत्री जी तथा मंडल के सभी सांसद- विधायक गण के साथ मंडल कमिश्नर, डीआईजी, जिला जज गोंडा,जिला जज बलरामपुर, जिलाधिकारी गोंडा, जिलाधिकारी बलरामपुर, पुलिस अधीक्षक गोंडा, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर,  कारागार अधीक्षक गोंडा, कारागार अधीक्षक बलरामपुर, संतों,अध्यापकों, डॉक्टर तथा पत्रकार बंधुओ सहित 198 को स्मृति चिन्ह व सत्यार्थ प्रकाश भेंट किया जा चुका था !
       आज देवीपाटन मंदिर महंत श्री मिथिलेश नाथ योगी व एसडीएम तुलसीपुर श्री अभय सिंह तथा मीडिया को सम्मानित करने के साथ सम्मानित होने वालों की संख्या भी लक्ष्य 200 को पूरा करके  ऊपर पंहुच गई!
   आज के कार्य क्रम में अन्य लोगों के अतिरिक्त आर्य वीर दल की ओर से पूर्व कमिश्नर श्री उत्सवानंद मिश्र,श्री संकटानंद मिश्र,श्री सेतु बंधु त्रिपाठी,श्री आनंद तिवारी,श्री विजय प्रताप शुक्ल,श्री चंद्र प्रकाश पांडे,श्री सुरेश कुमार मिश्र,श्री पवन तिवारी,श्री आदित्य पाण्डेय,श्री पीयूष गुप्ता,श्री शिवम बघेल,श्री शुभंकर सिंह,श्री शशि भूषण शुक्ल क्रांति तथा प्रदेश प्रचार मंत्री अशोक आर्य उपस्थित रहे!
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
भारत 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने